Blog Archive

Monday, 12 September 2016

इस पहाड़ी पर खतरनाक फोटो खिंचवाते हैं लोग, तस्वीरों में छुपा है राज


कहते हैं रोमांच के बिना जिंदगी में कोई मजा नहीं होता। यही वजह है कि दुनियाभर से लोग Pedra do Telegrafo नाम की जगह का रुख कर रहे हैं। इस जगह जाकर हर कोई अपनी एक तस्वीर कैमरे में कैद करना चाहता है। देखिए दिल दहला देने वाली तस्वीरें।

ब्राजील की पहाडियां देखने में बेहद खूबसूरत तो है ही वहीं एडवेंचर को पसंद करने वाले लोगों की भी पहली पसंद है

Pedra do Telegrafo नाम की इस पहाड़ी का एक हिस्सा लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

यहां लोग पहाड़ी के उभार को पकड़ कर नीचे लटक जाते हैं, बस हाथ फिसला और.....

ये सिर्फ एडवेंचर पसंद लोगों की नहीं, बल्कि प्रेमी जोड़ों की भी फेवरिट जगह है। यहां लोग अपनी याद के तौर पर एक तस्वीर जरुर खिंचवाते हैं।

आप भी सोच रहे होंगे कि इस जगह पर कोई लटक कर तस्वीर कैसे खिंचवा सकता है। तो अगली स्लाइड में जाने इस तस्वीरों का सच।

असल में ये तस्वीर एक ट्रिक है, इस पहाड़ी से तस्वीरें ऐसे ली जा रही है जैसे नीचे खाई हो। लेकिन इस पहाड़ी के उभार के ठीक नीचे जमीन भी है

इस जगह से तस्वीर खिंचवाने के लिए लोगों की लंबी कतार लगती है। आखिर ये जगह है ही ऐसी



No comments:

beat