Blog Archive

Tuesday, 12 July 2016

करोड़पति बनना है तो नौकरी छोडिये


करोड़पति बनना है तो नौकरी छोडिये


चलिए, पहले एक छोटी से exercise करते हैं। आप अपने शहर के किन्ही पांच करोड़पतियों की list मन में सोचिये…..

अब बताइये इस लिस्ट में क्या कोई ऐसा भी है जो नौकरी पेशा है?

मैंने कुछ दोस्तों से भी ये प्रश्न किया उनकी सूची में भी किसी नौकरी करने वाले का नाम नहीं था। अब ये बात और है कि आप दीमाग पे जोर डालेंगे तो कुछ ऐसे लोग मिल जायेंगे पर इनमे से ज्यादातर के बाल या तो सफ़ेद हो चुके होंगे या फिर पूरी फसल ही साफ़ हो चुकी होगी।  अगर बाल सफ़ेद करा कर Crorepati बनना है तो नौकरी  बुरी नहीं है।तीन-चार  promotion  और  15- 20 साल  में Crorepati बन ही जायेंगे… पर ऐसे बने तो बच्चों के लिए बनेंगे अपने लिए नहीं…और मज़ा तो अपने लिए बनने में है; क्यों? और अगर अपने लिए Crorepati बनना है तो खुद बनना होगा एक Entrepreneur.

यहाँ एक बात कहना चाहूँगा कुछ लोग ज्यादा पैसा कमाने कि इच्छा रखने वालों को उतनी respect  से नहीं देखते हैं, पर मुझे लगता है कि इस मंहगाई को देखकर उनके विचार में भी बदलाव आ चुका होगा….कितना कमाना ज्यादा कमाना है इसकी परिभाषा बड़ी तेजी से बदल रही है; मेरी नज़र मैं ज्यादा पैसे कमाने की इच्छा रखना एक अच्छी बात है, बशर्ते उसे कमाने के लिए गलत काम न किये जाएँ। और शायद इस article  को भी वही लोग पढ़ रहे होंगे जो ऐसी इच्छा रखते होंगे वरना  article का title पढ़ने के बाद ही वो किसी और topic  पर चले गए होते। चलिए अब आते हैं main मुद्दे पर :

पर नौकरी छोडें कैसे ?

सवाल बिलकुल ठीक है। पर उससे भी बड़ा एक सवाल है:, “नौकरी छोड़ी तो करेंगे क्या ?” अगर आपके मन में ये दुसरा सवाल आ रहा है तो उसका मेरे पास कोई जवाब नहीं है। क्योंकि ये तो आपके अंदर से आने वाली आवाज़ है कि आप क्या करना चाहते हैं। और यदि यह नहीं आ रही है तो अभी आप इस तरह के step के लिए बिलकुल तैयार नहीं हैं…पर ये बात पक्की है कि यदि आप चाहें तो समय के साथ खुद को तैयार कर सकते हैं।

लेकिन यदि आप उनमे से हैं जिनका कोई सपना है, जो कुछ बड़ा, कुछ महान, कुछ अपना  करना चाहते हैं तो आपको पहले प्रश्न के बारे में सोचना ही होगा। क्योंकि अगर आप अभी नहीं सोचेंगे तो आगे आपके लिए ये सोचना और भी मुश्किल हो सकता है भविष्य में:

आपकी जिम्मेदारियां बढ़  जायेंगी यानी आपकी risk  लेने की क्षमता घट जायेगी।
हो सकता ही आपकी  salary  बढ़ जाए और आप खुद को समझा लें। कि “चल भाई पैसे आ तो रहे हैं…अब और क्या चाहिए।”
कुछ लोग सोच सकते हैं कि lecture देना आसान है पर करना बहुत मुश्किल है। बात सच है, पर ये भी सच है कि ये करना मुश्किल ज़रूर है पर असंभव नहीं।

अगर Dheerubhai Ambani ने petrol pump की नौकरी नहीं छोड़ी होती तो क्या आज Reliance जैसी company होती? अगर Narayan Murthy ने Patni Computers की अपनी नौकरी नहीं छोड़ी होती तो क्या आज Infosys का कोई वजूद होता? Amitabh Bachchan ने भी पहले  Shaw Wallace और बाद में Bird & Co, नाम की  एक shipping firm में काम किया, अगर उन्होंने भी अपने दिल कि आवाज़ नहीं सुनी होती तो भला भारत को कहाँ मिलता इतना बड़ा महानायक?

ये बहुत बड़े-बड़े उदाहरण हैं, जिन्हें हम सब जानते हैं पर यकीन जानिए कि ऐसी हजारों success stories हैं, जहाँ पर लोगों ने अपनी सोच को हकीकत में बदल कर दिखाया है…गांव की गलियों से निकल कर शहर की बुलंदियों को अपना बनया है। खुद बने हैं Crorepati और कईयों को लखपति बनाया है।

पर अभी भी हमारा जो पहला सवाल था कि “पर नौकरी छोडें कैसे?”वो वहीँ का वहीँ बना हुआ है। कहने की बात नहीं है कि ये एक एक बहुत ही बड़ा step है, और बस यूँहीं नहीं लिया जा सकता है। इस क्रांतिकारी कदम को वही उठा सकता है जिसके मन में कुछ अपना करने की तीव्र इच्छा हो और वो अपने plan  को execute करने के लिए बहुत ज्यादा passionate हो। जिनके अंदर वाकई में कुछ कर गुजरने की दीवानगी होती है, वो इधर-उधर की बातें ज्यादा नहीं सोचते  !
मेरे पास सिर्फएक ही idea ह नौकरी छोडने का ,वो है side buजी business जी हाँ यही एक तरिका है , नौकरी चोडने का !
किसी ने एक बहुत पते की बात कही है.
नौकरी वो लोग करते ह जिन्हे अपने काम पर भरोसा है और बिजनेस वो करते है जिन्हे अपने आप पर भरोसा है !
तो दोस्तो आज से ही खुद पर और भगवान पर भरोसा रखकर एक छोटा सा side बिजनेस सुरू किजिये, जब वो develop हो जाये तो पुरी तरह उसमे रम जाईये , फिर देखिये जितने साल आपने नौकरी मे गवायें है, आने वाले उतने सालो मे आप कितना कमाते है और आपकी क्या goodwill बनती है मार्केट मे!

मैं भी 10 साल तक नौकरी कर के अभी 3 महीने पहले खुद का बिजनेस सुरू किया है!!

No comments:

beat