Blog Archive

Sunday, 20 November 2016

बिना सिम बदले दूसरे नंबर से भी कर सकते हैं कॉल!.


नई दिल्ली। आजकल के स्‍मार्टफोन में दो सिम की सुविधा होती है। कॉल करने के लिए कभी कभार सिम बदलना पड़ता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अब आप बिना सिम बदले दूसरे नंबर भी कॉल और मैसेज कर सकते हैं! टेक्स्टमी यह सुविधा दे रहा है।
टेक्स्टमी के नाम से गूगल के प्ले स्टोर और एपल के एप स्टोर पर मौजूद इस एप्लीकेशन की मदद से ऐसा किया जा सकता है। इस मोबाइल एप की मदद से आप बिना अपना नंबर बताए अलग नंबर से कॉल या मैसेज कर सकते हैं।
कैसे काम करता है टेक्स्टमी
आप इस मोबाइल एप में अपने अलग-अलग नंबर को रजिस्टर करा सकते हैं।
और जिस नंबर से कॉल या मैसेज करना चाहते हों तो उस नंबर को एप की मदद से डिफाल्ट पर सेट कर के कॉल अथवा मैसेज कर सकते हैं। टेक्स्टमी एप के जरिए अलग-अलग नंबर के अकाउंट को भी मैनेज किया जा सकता है। आप इस एप की मदद से जिस इंबिल्ट नंबर से कॉल करना चाहेंगे वो कॉल रिसीव करने वाले को अलग-अलग देश के कोड नंबर के साथ उनके मोबाइल पर फ्लैश होगा।
मुफ्त में करें दोस्‍तों से बात
सिर्फ एक नंबर के लिए इस एप का आप मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपको एक से अधिक नंबरों का इस्तेमाल करना है तो आपको एप की तरफ से मुहैया कराई गई इस सुविधा के लिए 60 रुपये/महीने देने होंगे. इन नंबरों से आप जितने चाहें कॉल और मैसेज कर सकते हैं।
यूरोप और अमेरिका में यह सुविधा
यूरोप और अमेरिका में ड्यूल सिम के घटते ट्रेंड को देखते हुए इस तरह की तकनीक को इजात किया गया है।

Friday, 4 November 2016

छात्रों ने बनाई 'वंडर' कार,एक लीटर पेट्रोल में चलेगी 1850 किलोमीटर.


बेशक पेट्रोल की किमतों में गिरावट दर्ज की जा रही हो लेकिन, आज भी कुछ लोग चाहते हैं कि उनका वाहन एक लीटर पेट्रोल में पूरे महीने चले। आईआईटी BHU के छात्रों ने नामुमकिन लगने वाले इस खबर को सच कर दिखाया है।
आईआईटी BHU के छात्रों ने एक ऐसी कार बनाई है जो 1 लीटर पेट्रोल के खर्च में में 1851.8 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। इस कार का नाम 'अल्टर्नो' रखा गया है। साथ ही यह एक इलेक्ट्रिक कार भी है जो बैटरी से चलती है। इस कार को फिलिपींस की राजधानी मनीला में होने वाली कार मैराथन में देखा जा सकेगा। जानकारी के अनुसार अल्टर्नो कार में 12 बोल्ट की बैटरी लगी है।
यह एक यूनिट बिजली के खर्च पर 10 किलोमीटर की स्पीड से 96.96 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
'अल्टर्नो' की अधिकतम स्पीड 35 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें लगी बैटरी ढाई घंटे में पूरी तरह से चार्ज होती है। मात्र 70 हजार रूपए की लागत से बनी अल्टर्नो कार में तीन पहिए लगे हैं। इसमें आगे की तरफ दो पहिए तथा पीछे एक पहिया लगा है। कार की लंबाई 285 सेंटीमीटर, चौड़ाई 100 सेंटीमीटर तथा ऊंचाई 80 सेंटीमीटर है। इसका कुल वजन लगभग 80 किलोग्राम है।
एल्युमिनियम चेसिस से बनाई गई अनोखी कार में कोई सस्पेंशन सिस्टम नहीं है। इसे बनाने वाले छात्रों का दावा है कि यह कार एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 1851.8 किमी का सफर तय करने में सक्षम है

Friday, 28 October 2016

Some amazing facts about JAPAN

जापान से जुड़े, कुछ रोचक 
तथ्य !!

👌1. जापान में हर साल लगभग 1500 भुकंम्प आते हैं! ! मतलब कि हर दिन चार !!

👌2. मुसलमानों को “नागरिकता” न देने वाला, "जापान"अकेला राष्ट्र है। 
👌यहाँ तक कि, "मुसलमानों" को जापान में, किराए पर मकान भी नहीं मिलता।

👌3. जापान के किसी "विश्वविद्यालय" में "अरबी" या अन्य कोई" इस्लामी भाषा", नहीं सिखाई जाती।!!

👌4. कुत्ता पालने वाला, प्रत्येक जापानी नागरिक, उसे घुमाते समय, अपने साथ एक विशेष बैग रखता है !! जिसमें वह उसका मल, "एकत्रित" कर लेता है।!

👌5. जापान में, 10 साल की उम्र होने तक, बच्चों को, कोई "परीक्षा" नहीं देनी पड़ती।

👌6. जापान में "बच्चे," और "अध्यापक" एक साथ, Classroom को साफ करते हैं ।

👌7. जापान के लोगों की, औसत आयु दुनियां में सबसे ज्यादा है !! (82 साल). 
👌जापान में, 100 साल से ज्यादा उम्र के 50,000 लोग हैं! !।

👌8. जापान के पास, किसी प्रकार के "प्राकृतिक संसाधन" नहीं हैं! !
👌और वे प्रतिवर्ष, "सैंकड़ों भूकंप" भी, झेलते हैं !! किन्तु उसके बाद भी, "जापान दुनिया" की दूसरी सबसे बड़ी, "आर्थिक शक्ति" है!!।

👌9. “Sumo” जापान की, सबसे "लोकप्रिय" खेल है !! इसके इलावा बेसबाल भी, काफी लोकप्रिय है !!

👌10. जापान में, सबसे ज्यादा लोग पढ़े लिखे हैं! ! जहां साक्षरता दर,100% है !!
👌जहां, अखबारों और न्युज चैनलों में, भारत की तरह, दुर्घटना, राजनीति, वाद-विवाद, फिल्मी मसालों, आदि पर, खबरे नहीँ छपती !!
👌यहां पर, अखबारों में, आधुनिक जानकारी और आवश्क खबरें ही छपती हैं !!!

👌11. जापान में, जो किताबें प्रकाशित होती हैं !! उन में से 20% Comic Books होती हैं !!

👌12. जापान में, नववर्ष का स्वागत,"मंदिर" में 108 घंटियाँ बजा कर, किया जाता है।!!

13. जापानी, समय के बहुत पक्के हैं! !
यहां तो ट्रेने भी, "ज्यादा से ज्यादा" "18 सैकेंड" लेट होती हैं! !।
👌14. “Vending Machine”, वह मशीन होती है !! जिसमें सिक्का डालने से, कोई चीज आदि, निकल आती है !! जेसे कि, noodles, अंडे, केले,
आदि !!
👌जब आप, जापान में होगे तो, इन मशीनों को हर जगह, पाएँगे !! यह हर सड़क पर होती हैं  !! जापान में लगभग "55 लाख वेंडिंग मशीन" हैं! !।

👌15.  जापान में, देर रात, तक "नाचना" मना है।

👌16. जापान में, एक ऐसी बिल्डिंग भी है, जिसके बीच से "हाइवे", गुजरता है।

👌17. जापान चारों और से, "समुंदर" से घिरा होने के बावजूद, भी 27 प्रतीशत मछलियां, दूसरे देशों से मंगवाता है !!

👌18. "काली बिल्ली" को, जापान में, "भाग्यशाली" माना जाता है।

👌19. जापान में, 90% “Mobile Water Proof” हैं! ! क्योकिं, ये लोग नहाते समय भी, फोन यूज करते हैं! !।
👌20. जापान में, 70 तरह की “fanta” मिलती हैं! !।

👌21. जापान में, सबसे ज्यादा सड़के ऐसी हैं, जिनका कोई नाम नहीं है।

👌22. जापानियो के पास, “Sorry” कहने के, 20 से ज्यादा तरीके हैं ।

👌23. जापान, दुनिया का सबसे बड़ा, "आॅटोमोबाइल" निर्माता है।

👌24. साल 2011 में, जापान में जो "भूकंप" आया था !! वह आज तक का, सबसे तेज भूकंप था।
👌 इस भूकंप से, पृथ्वी के “घूमने की गति” में, 1.8 microseconds की वृद्धि हुई थी।

👌25. जापान, दुनिया का केवल एकलौता देश है!!  जिस पर “परमाणु बमों” का हमला हुआ है !!
👌 जैसा कि, आप जानते ही हैं कि, अमेरिका ने, 6 और 9 अगस्त 1945 में, "हीरोशिमा और नागाशाकी" पर, बम फेंके थे !!
👌इन बमों को, "Little-Boy" और "Fat-Man" नाम दिया गया था !!
👌26. "जापान में इस्लाम पंथ" नहीं होने के कारण, वहाँ "स्लीपर सेल" नहीं
हैं !! और वहाँ एक भी, "आतंकी वारदात" नहीं हुई है।!!

Thursday, 20 October 2016

Reason of call drop, Is it possible to stop???

सस्ते दर पर 4जी तकनीक मुहैया कराने को लेकर टेलीकॉम कंपनियों के बीच होड़ बढ़ने के साथ ही कॉल ड्रॉप की समस्या भी सामने आने लगी है. पिछले दिनों जियो की धमाकेदार लॉन्चिंग करने वाली रिलायंस ने कहा है कि रोजाना 10 करोड़ कॉल ड्रॉप की समस्या सामने आ रही है. रिलायंस ने देशभर के तमाम टेलीकॉम ऑपरेटरों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ये समस्या हल करने को लेकर अपने असली इरादे नहीं जाहिर कर रहे हैं.
रिलायंस ने एक बयान जारी कर कहा है कि जियो की 80 फीसदी से ज्यादा कॉल फेल हो जा रही है. हालांकि कॉल ड्रॉप की समस्या केवल जियो के नेटवर्क पर ही नहीं है. बीते जुलाई में ट्राई ने कहा था कि ज्यादातर नेटवर्क 2 फीसदी कॉल ड्रॉप सुनिश्चित कराने के लिए जरूरी गाइडलाइंस का उल्लंघन कर रहे हैं.
जानिए, क्या है कॉल ड्रॉप की समस्या और क्यों होती है कॉल करने में दिक्कत...
कॉल ड्रॉप का मतलब है जब मोबाइल पर आपस में बात करने वाले दो लोगों के बीच बिना काटे ही बातचीत बंद हो जाए या दूसरी तरफ से आवाज ही नहीं सुनाई देती है. यह तकनीकी कारणों से होता है.
मोबाइल नेटवर्क में कॉल ड्रॉप होने की ये मुख्य वजहें हैं:
1. रेडियो कवरेज की कमी (या तो डाउनलिंक में या अपलिंक में)
2. अलग-अलग सब्सक्राइबर्स के बीच रेडियो व्यवधान
3. नेटवर्क का सही तरीके से काम नहीं करना
उदाहरण के तौर पर अगर आप एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं तो आपको बस/मेट्रो बदलने की जरूरत होती है, अगर डायरेक्ट बस/मेट्रो सेवा नहीं है तो. इसी तरह अगर आप एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं तो आपके मोबाइल नेटवर्क को भी अपने रेडियो चैनल बदलने होते हैं. अगर नेटवर्क को सही चैनल नहीं मिले तो भी कॉल ड्रॉप की समस्या आती है.
4. कॉल ड्रॉप होना मोबाइल हैंडसेट के हार्डवेयर की क्वालिटी पर भी निर्भर करता है.
5. इसके अलावा आसपास की जगह पर बिजली के खुले तारों की वजह से भी दिक्कत होती है.
6. डेड स्पॉट्स: कुछ जगहों पर मोबाइल सिग्नल बहुत कमजोर होते हैं. इन्हें डेड स्पॉट्स कहा जाता है.
7. सिग्नल बार-बार आने-जाने या नेटवर्क जाम होने की वजह से भी कॉल ड्रॉप होता है.
8. कॉल ड्रॉप के लिए कभी कभी सिम कार्ड भी जिम्मेदार होते हैं. अगर सिम कार्ड पर स्क्रैच पड़ा हो, गंदा हो या मुड़ा हुआ हो तो कॉल में दिक्कत होती है.
रिलायंस जियो को इसलिए हो रही दिक्कत
1. रिलायंस इंटर कनेक्शन का फॉर्मूला तय नहीं हो पा रहा है. ट्राई ने कहा है कि टेलीकॉम कंपनियों इसे आपस में सुलझा लें.
2. इसका समाधान है कि कंपनियां 'प्वाइंट ऑफ इंटरकनेक्ट' दें. लेकिन कीमतों को लेकर पेंच फंसा है.
3. ट्राई का मानना है कि इंटर कनेक्शन के लिए सरकार को दखल देना पड़ेगा.
एयरटेल और अन्य जीएसएम नेटवर्क वाले ऑपरेटरों को इसलिए हो रही दिक्कत:
1. टेलीकॉम ऑपरेटरों ने यूजर्स की संख्या बढ़ने के साथ बड़े पैमाने पर निवेश नहीं किया.
2. इमारतें ज्यादा बन रही हैं. उस हिसाब से मोबाइल टॉवर नहीं लग रहे.
3. इनबिल्डिंग सोल्यूशन नहीं है.
4. सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ रही है.
5. एक ही टॉवर में तीन-तीन जनरेशन बैठे हैं.
6. 4 जी आने की वजह से 2 जी और 3 जी की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.
समाधान:
1. टॉवर लगाने के लिए जगह की कमी को दूर करना होगा.
2. कंपनियों को मजबूर करना पड़ेगा कि वो नेटवर्क विस्तार में निवेश करें.
3. किस कंपनी के पास कितने सब्सक्राइबर हैं, इसका डिटेल रखना होगा.
4. इन-बिल्ड‍िंग सोल्यूशन पर ध्यान देना होगा.
हालांकि, इन उपायों को हकीकत में बदलना इतना आसान नहीं है. इसलिए कॉल ड्रॉप की समस्या तो भविष्य में बनी ही रहेगी.


Tuesday, 18 October 2016

वाउ! अब ये रोबोट खुद ही कर देगा पूरे घर की सफाई






  प्योरसाइट सिस्टम्स ने अगली पीढ़ी की होम क्लीनिंग रोबोट ‘द आइरोबोट रूंबा 980’ वैक्यूमिंग रोबोट को बुधवार को भारतीय बाजार में उतारा. नए रूंबा 980 में घर की पूरी सफाई के लिए विज्युअल लोकलाईजेशन के साथ एडैप्टिव नैविगेशन, और काम पूरा होने तक रिचार्जिग एवं रिज्यूमिंग शामिल है. आइरोबोट होम एप का इस्तेमाल कर रूंबा 980 को स्मार्टफोन से कभी भी और कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है.

रूंबा 980 में धूल की कोई गुंजाइश नहीं रहती है. यह फर्श की विभिन्न सतहों को आसानी से पहचानकर उसके अनुसार सफाई को कस्टमाईज कर देता है. कारपेट बूस्ट के साथ इसका एरोफोर्स क्लीनिंग सिस्टम कारपेट और रग्स पर जेन 3 मोटर की परफॉर्मेस बढ़ाकर सफाई की दुगुनी ताकत प्रदान करता है.

प्योरसाइट सिस्टम्स की प्रवक्ता आयशा खान ने कहा, “बदलती जीवनशैली के चलते भारतीय उपभोक्ता अपने जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए निरंतर सुविधाजनक समाधान तलाश रहे हैं. आइरोबोट का नया होम रोबोट फर्श की सफाई करने के तरीके और घरों की सफाई की परिभाषा में बदलाव लाएगा. हम आइरोबोट का सर्वाधिक सक्षम एवं सर्वश्रेष्ठ क्लीनिंग वैक्यूमिंग रोबोट भारत में ला रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “वर्तमान में हमारे पास दो आइरोबोट एक्सपीरियंस सेंटर और बैंगलोर में एक सर्विस सेंटर है और हम अगले 12 से 24 महीनों में देश के दूसरे मुख्य शहरों में विस्तार करने के लिए तत्पर हैं. आइरोबोट रूंबा 980 की कीमत 69,900 रुपये है और यह डब्लूडब्लूडब्लू डॉट आइरोबोट डॉट इन पर उपलब्ध है.”

Sunday, 16 October 2016

क्लीन शेव की बजाए दाड़ी वाले पुरुषों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं महिलाएं, जानिए क्या है वजह


क्या वाकई आकर्षण और आपकी दाड़ी के बीच कोई संबंध है? यदि ऑस्ट्रिेलिया की दो यूनिवर्सिटीज की मानें तो, हां! यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स और यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीन्जलैंड के मुताबिक महिलाओं में पुरुषों के प्रति पैदा होने वाले आकर्षण का उनकी दाड़ी से बहुत मतलब होता है। क्या आप जानते हैं कि फवाद खान, विराट कोहली और डेविड बेक्हम को पसंद करने वालों में महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा है।
द जनरल ऑफ एवोल्यूशनरी बायोलोजी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक महिलाएं पूरी दाड़ी वाले पुरुषों की ओर न सिर्फ ज्यादा आकर्षित होती हैं बल्कि उन्हें लंबे वक्त तक टिके रहने वाले साथी के रूप में भी देखती हैं। रिसर्च यह भी बताती है कि महिलाएं मानती हैं कि जिन पुरुषों की दाड़ी होती है वह उनके भीतर परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता और फर्टिलिटी बाकियों से ज्यादा होती है।
यह रिसर्च एक कंप्यूटर ग्राफिक बेस्ड रिसर्च थी जिसमें महिलाओं को अलग-अलग तरह की कटिंग वाले पुरुषों की तस्वीरें दिखाई जा रही थी जिनके आधार पर उन्हें कुछ सवालों के जवाब देने थे। जब महिलाओं को छोटी या आधी अधूरी दाड़ी वाले पुरुषों की तस्वीरें दिखाई गईं तो उन्होंने न तो उनमें कोई खास दिलचस्पी दिखाई और न ही उनकी ओर आकर्षित हुईं। लेकिन जब उन्हें पूरी और भरी हुई दाड़ी वाले पुरुषों की तस्वीरें दिखाई गईं तो उन्होंने न सिर्फ उन पुरुषों को पसंद किया बल्कि उनके साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने की ओर भी इच्छा जताई। रिपोर्ट के मुताबिक बहुत मर्दाना या बहुत जनाना दिखने वाले मर्द सबसे कम आकर्षक साबित हुए।


Friday, 14 October 2016

श्रीदेवी का बिना मेकअप दिखा असली चेहरा, देखें बाकि बॉलीवुड एक्ट्रैस को भी बिना मेकअप

: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। हालांकि, इस दौरान वे मीडिया के कैमरे को अवॉयड करती रहीं। फिर भी उनकी कुछ फोटोज मीडिया में आ ही गईं। उनकी यह तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहीं हैं।इन तस्वीरों में वह सफेद रंग की ड्रैस में नजर आ रही हैं और उन्होंने मेकअप भी नहीं किया है। उनकी नई फिल्म 'मॉम' की फिलहाल शूटिंग चल रही है।

करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं आैर हाल ही मे उन्होंने एक ऐड कैम्पेन के लिए फोटोशूट करवाया था। अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग कर रही हैं। 

ऐश्वर्या राय की इस साल फिल्म 'सरबजीत' रिलीज हो चुकी है और दूसरी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज के लिए तैयार है।

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में एंट्री कर ली है। उनकी हॉलीवुड फिल्म 'XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' और एक बॉलीवुड फिल्म 'राबता' 2017 में रिलीज होंगी।

हाल ही कैटरीना कैफ की फिल्म 'बार बार देखो' रिलीज हुई है, जो उनके फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। इससे पहले उनकी 'फितूर' भी फ्लॉप रही थी।

 

 

 

 

 

 

 




beat