Blog Archive

Saturday, 17 September 2016

अनोखा गांव: यहां सभी पुरुषों की हैं दो बीवियां, दूसरी शादी करते ही होने लगते हैं बच्चे


जयपुर। दुनिया में यूं तो कई अजीबोगरीब परंपराएं और रीति-रिवाज हैं, लेकिन राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक ऐसा गांव है जहां की एक अजीब परंपरा लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बनी हुई है। यहां यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। इस गांव में रहने वाले सभी पुरुषों की दो पत्नियां हैं। सबसे खास बात यह है कि किसी भी पुरुष की पहली पत्नी से कोई संतान नहीं होती और दूसरी पत्नी से ही संतान सुख मिलता है।
देरासर ग्राम के इस इलाके में एक युवक दो शादियां करता है। सभी के साथ एक ही चीज है कि पहली पत्नी से संतान सुख नहीं मिलता है और दूसरी शादी करते ही संतान होने लगती है। कुछ पुरुष तो संतान की चाह में 50 की उम्र पार कर गए लेकिन पहली पत्नी से बच्चे नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद जब दूसरी शादी की तो किसी को चार बेटे तो किसी को 5 बेटियों का सुख मिला।
इस गांव में करीब 70 मकान है और वहां पर रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। इस गांव में इक्का-दुक्का परिवार को छोड़कर सभी पुरुषों की दो पत्नियां हैं। यह अजीब स्थिति है कि यहां के लोगों को दूसरी पत्नी से ही संतान सुख प्राप्त होता है।


No comments:

beat