नई दिल्ली। आजकल के स्मार्टफोन में दो सिम की सुविधा होती है। कॉल करने के लिए कभी कभार सिम बदलना पड़ता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अब आप बिना सिम बदले दूसरे नंबर भी कॉल और मैसेज कर सकते हैं! टेक्स्टमी यह सुविधा दे रहा है।
टेक्स्टमी के नाम से गूगल के प्ले स्टोर और एपल के एप स्टोर पर मौजूद इस एप्लीकेशन की मदद से ऐसा किया जा सकता है। इस मोबाइल एप की मदद से आप बिना अपना नंबर बताए अलग नंबर से कॉल या मैसेज कर सकते हैं।
कैसे काम करता है टेक्स्टमी
आप इस मोबाइल एप में अपने अलग-अलग नंबर को रजिस्टर करा सकते हैं।
और जिस नंबर से कॉल या मैसेज करना चाहते हों तो उस नंबर को एप की मदद से डिफाल्ट पर सेट कर के कॉल अथवा मैसेज कर सकते हैं। टेक्स्टमी एप के जरिए अलग-अलग नंबर के अकाउंट को भी मैनेज किया जा सकता है। आप इस एप की मदद से जिस इंबिल्ट नंबर से कॉल करना चाहेंगे वो कॉल रिसीव करने वाले को अलग-अलग देश के कोड नंबर के साथ उनके मोबाइल पर फ्लैश होगा।
मुफ्त में करें दोस्तों से बात
सिर्फ एक नंबर के लिए इस एप का आप मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपको एक से अधिक नंबरों का इस्तेमाल करना है तो आपको एप की तरफ से मुहैया कराई गई इस सुविधा के लिए 60 रुपये/महीने देने होंगे. इन नंबरों से आप जितने चाहें कॉल और मैसेज कर सकते हैं।
यूरोप और अमेरिका में यह सुविधा
यूरोप और अमेरिका में ड्यूल सिम के घटते ट्रेंड को देखते हुए इस तरह की तकनीक को इजात किया गया है।
No comments:
Post a Comment