आज हर इंसान गांवों से निकलकर शहरों में आना चाहता है। इसी का नतीजा है कि शहरों में भीड़ ज्यादा हो गई है। इसका सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए शहरों में ब्रिज (पुल) बनाए गए हैं। कई देशों में इन पुलों की लंबाई और चौड़ाई देखते ही बनती है। कई पुल तो इतने शानदार बनाए गए हैं कि इन्हें देखने के लिए पर्यटक पहुंचने लगे हैं। ऐसा ही एक पुल जापान में बनाया गया है, जिस पर ड्राइव करना बेहद मुश्किल है।
जापान का यह पुल रोलर कोस्टर की तरह दिखाई देता है। इस पुल पर ड्राइव करना बेहद मुश्किल है। इसका अंदाजा आप इसे देखकर लगा सकते हैं। इस पुल का नाम है एशिमा ओहाशी ब्रिज। तीन जगहों को जोड़ता हुआ यह पुल नाकाउमी लेक पर बना है।
इस पुल के नीचे से जहाज आसानी से गुजर सकें इसके लिए एक जगह पर इसकी ऊंचाई 44.7 मीटर रखी गई है, जो रोलर कोस्टर जैसा एहसास कराती है। टू लेन में कॉन्क्रीट रोड वाला ये ब्रिज 1.7 किमी लंबा है और इसकी चौड़ाई 11.4 मीटर है।
see video
www.youtube.com/embed/lC4LNAzhFRU" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>
No comments:
Post a Comment