मोबाइल इंडस्ट्री की एक सबसे बड़ी खबर सामने आई है. फिनलैंड की मोबाइल टेक्नोलॉजी बनाने वाली एक कंपनी ने मौजूदा स्मार्टफोनों के बाप यानी सबसे तगड़े फोन को लॉन्च करने की घोषणा की है. भले ही यह बात चौंकाने वाली लगे लेकिन हकीकत यही है कि यह कंपनी 2 सीपीयू, तीन बैटरी, 12 जीबी रैम और 60 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन लॉन्च करेगी.
फिनलैंड की ट्यूरिंग रोबोटिक्स इंडस्ट्रीज ने अगले साल ट्यूरिंग फोन कैडेंजा को लॉन्च करने की घोषणा की है. कंपनी के सीईओ स्टीव वाईएल चाओ ने इस फोन को पेश करने की घोषणा के दौरान कहा कि यह बिल्कुल सटीक तरह से डिजाइन की गई डिवाइस है.
अब अगर इस सबसे तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 16 क्रायो कोर वाले दो स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर हैं. बता दें कि क्वॉलकॉम कंपनी द्वारा यह अत्याधुनिक प्रोसेसर वर्ष 2017 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा.
इस फोन में 12 (6X2) जीबी की भारी भरकम रैम लगी है जबकि इसका इंटर्नल स्टोरेज 512 (256X2) जीबी का है जिसे 256 जीबी के दो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये और 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. यानी कार्ड लगाने के बाद इसका स्टोरेज 1 टेराबाइट का हो जाएगा.
5.8 इंच के क्यूएचडी (1440X2560 पिक्सल) रिजोल्यूशन डिस्प्ले वाले इस महा स्मार्टफोन की बॉडी ग्रैफीन ऑक्साइड की होगी जिसमें लिक्विड मेटल फ्रेम लगा है
फोटोग्राफी के लिहाज से इसमें आईमैक्स 6के ट्रिपलेट लेंस वाला क्वॉड रीयर प्राइमरी कैमरा लगा है. जबकि इसमें 20 मेगापिक्सल का ड्युअल फ्रंट कैमरा लगा है. यानी 4K से ज्यादा शानदार 6K की तस्वीरें आसानी से खींची जा सकेंगी.
यानी यह पहला ऐसा मोबाइल होगा जिसमें प्राइमरी के रूप में तीन कैमरे होंगे.ऑपरेटिंग सिस्टम के लिहाज से इसमें सेलफिस आधारित स्वॉर्डफिश दिया गया है जो डीप लर्निंग आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित है. हालांकि इस ओएस के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है.
इस फोन में वाई-फाई को वाई-जाइग कहा गया है यानी यह 60 गीगाहर्ट्ज पर 1 जीबीपीएस की डाटा स्पीड दे सकता है. एक साथ चार नैनो सिम चलने की सुविधा देने वाले इस फोन की एक प्रमुख खूबी एडवांस्ड आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस आधारित वॉयस ऑन और ऑफ सुविधा होगी, यानी यह यूजर की आवाज से चालू और बंद हो सकता है.
अब फोन की क्षमता के बाद बैटरी की बात. इस मामले में इस फोन में पॉवर के तीन सोर्स दिए गए हैं. पहला तो इसमें 2,400 एमएएच की ग्रैफीन सुपरकैपिसिटर बैटरी दी गई है, दूसरा इसमें 1,600 एमएएच की लीथियम-ऑयन बैटरी दी गई है और तीसरे बैकअप के रूप में इसमें हाइड्रोजन फ्यूल सेल लगाए गए हैं
COURTESY-----
U C NEWS.

No comments:
Post a Comment