नई दिल्ली। आज हमारा विज्ञान इतना उन्नत हो गया है कि उसने अंतरीक्ष पर जाने से लेकर जटिल से जटिल बीमारियों का हल खोज लिया है। जिन चीजों के बारे में आज से 25-30 साल पहले सोचा भी नहीं जा सकता था, उन सभी को आज विज्ञान ने साकार कर दिया है। विज्ञान के कारण ही आज इंसान मौत को मात देने की बात करने लगा है। विज्ञान का एक ऐसा ही चमत्कार पुर्तगाल में देखने को मिला है। जहां डॉक्टरों ने चार महीने पहले मरी हुई मां की कोख से एक स्वस्थ बच्चे की डिलीवरी कराने में सफलता हासिल की है।
यह मामला पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन का है। यहां एक महिला कि चार महीने पहले ब्रेन हेमरेज की वजह से मौत हो गई थी। लेकिन मरने के चार महीने बाद भी इस महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस 37 वर्षीय महिला की सिजेरियन डिलीवरी कराई गई है।
बच्चे की 37 वर्षीय मां को 20 फरवरी को ब्रेन हैमरेज के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने पाया कि उसका भ्रूण स्वस्थ था। ऐसे में उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखकर गर्भावस्था को पूरा करने का फैसला किया गया।
बच्चे के पिता ने भी डॉक्टरों के इस फैसले पर अपनी सहमति जता दी। साओ जोन्स हॉस्पिटल ने बताया कि भ्रूण अच्छी हालत में दिख रहा था। ऐसे में हमने परिवार के साथ मिलकर फैसला किया कि महिला को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखकर गर्भावस्था को पूरा किया जाए।
अस्पतताल की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि अस्पताल की एथिक्स कमेटी, बच्चे के पिता और महिला के परिजनों ने इस प्रक्रिया के लिए अपनी सहमति दी। पुर्तगीज सोसाइटी ऑफ ऑब्सटेट्रिशिएन्स की हेड लुइस ग्रेसा ने कहा कि बच्चेे का जन्म हमारे लिए एक असाधारण उपलब्धि है। उन्होंंने कहा कि ज्यादातर महिलाएं इन स्थितियों में मर जाती हैं। मगर, सौभाग्य से ऐसी स्थिति में महिला को डॉक्टररों ने जीवित रखा और भ्रूण के विकास पर नजर रखी, जो कि काफी मुश्किल काम था।
No comments:
Post a Comment