Blog Archive

Saturday, 3 September 2016

कुछ ऐसे ट्रिक्स जिनकी मदद से आप बिना प्रेस अपने कपड़े प्रेस कर सकेंगे।


सिकुड़े कपड़े भला कौन पहनना चाहता है। बात जब स्पेशल ऑकेजन की हो तो आप हमेशा चाहेंगे कि आपके कपड़े प्रेस हों और साफ हों। लेकिन क्या हो अगर आप कि प्रेस मशीन खराब हो जाए ? या फिर आप किसी होटल में हैं अचानक आपको किसी जरूरी मीटिंग में जाना पड़ जाए? हम आपको आज कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बिना प्रेस अपने कपड़े प्रेस कर सकेंगे।

कपड़ों को भांप दें

यह बहुत आसान है। इसके लिए आपको बाथरूम के दरवाजे और खिड़कियां बंद करनी होंगी। पंद्रह मिनट बाद आपको मिलेगी बिना रिंकल कपड़े। पर ध्यान रहे कि आपका कपड़ा अच्छी क्वालिटी का हो।

बर्फ दिखाएगा कमाल
ड्रायर में बर्फ के कुछ टुकड़े डालें। रिंकल हुए कपड़ों पर ड्रायर चलाएं। कुछ मिनटों के लिए इसे हाई स्पीड पर कर लें। जैसे-जैसे बर्फ पिघलेगी आपकी शर्ट के सभी रिंकल खत्म होते चले जाएंगे।
उबलते पानी की केतली
एक केतली में पानी उबालें। केतली से 12 इंच की दूरी पर शर्ट रखें और रिंकल एरिया पर उसकी भाप आने दें। धीरे-धीरे आपके कपड़े से रिंकल गायब हो जाएंगे।

हेयर स्ट्रेटनर
अगर आपके पास हेयर स्ट्रेटनर है तो बस आप बच सकते हैं। हेयर स्ट्रेटनर की मदद से आप कपड़ों को रिंकल-फ्री बना सकते हैं।

हेयर ड्रायर
हेयर ड्रायर से भी आप अपने बालों को स्ट्रेट कर सकते हैं। इसकी गर्म हीट आपके कपड़ों को रिंकल से छुटकारा दिलाएगी और आप पाएंगे एक परफेक्ट रिंकल फ्री आउटफिट वो भी बिना ज्यादा मेहनत किए।
संदर्भ

No comments:

beat