Blog Archive

Monday, 26 September 2016

यहां सच में पेड़ पर ही उगते हैं पैसे, पढ़ें कहां है यह पेड़

आपने कई लोगों को कहते सुना होगा - पैसे पेड़ पर नहीं लगते। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि पैसे पेड़ पर भी उग सकते हैं। एक पेड़ ऐसा है जिस पर एक देश के नहीं बल्कि दूसरे देशों के पैसे भी लगे हुए हैं। आप तस्वीरों में यह साफ तौर से देख सकते हैं।


अब अगर आप सोच रहे हैं कि इस पेड़ से आप पैसे तोड़ लाएंगे तो हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं हो सकता, क्योंकि यह पेड़ विदेशी जमीन पर है और इसका कोई और वंशज नहीं है। यह अपने वंश का आखिरी चिराग है।


यह अनोखा पेड़ यूके में स्कॉटिश हाइलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट में स्थित है। पैसों से लदा यह पेड़ 1700 सालों से ब्रिटिश सिक्कों से जड़ा हुआ है। इस पेड़ के तने में ऐसी कोई भी जगह नहीं है जहां ब्रिटिश सिक्का न लगा हो। यह पेड़ देखने में अद्भुत प्रतीत होता है।

इस पेड़ को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। कोई कहता है कि इस पेड़ पर भूतों का वासा है, तो कोई कहता है कि यहां किसी ईश्वर का वास है। क्रिसमस पर लोग यहां गिफ्ट और सिक्के लेकर जाते हैं, मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान अपने जीवन में और तरक्की करता है।
इस पेड़ पर सिक्के लगाने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। कई लोग तो विदेश से भी यहां आते हैं। यही वजह है कि इस पेड़ पर अलग अलग करंसी के सिक्के लगे हुए हैं। इस पेड़ से जुड़ी एक और मान्यता यह है कि यहां पर सिक्का लगाने से रिश्ता सालों साल बना रहता है और रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।


No comments:

beat