यहाँ आप हिन्दी मे ऐसी सामग्री का मज़ा ले सकते है, जो आम बिषयों से जरा हट के होती है !!!
Blog Archive
Wednesday, 31 August 2016
आ गई है ‘स्मार्ट छतरी’, धूप से तो बचाएगी ही बिजली भी बनाएगी
अरब देशों में गर्मी कितनी होती है ये सभी जानते हैं और हर साल लाखों ज़ायरीन हज़ के लिए जाते हैं.ऐसे में इनकी सहूलियत के लिए सऊदी-फिलिस्तानी कंपनी ने "काफ्या” नाम की स्मार्ट छतरी बनाई है.इस काफ्या में सोलर पैनल लगे हैं जो सूर्य की किरणों को बिजली में बदलेंगे साथ ही इसमें जीपीएस की सुविधा भी है. इसके साथ-साथ इस Smart Umbrella में एक पंखा भी है, जो छाताधारी को गर्मी से बचाने में सहायक साबित होगा. जीपीएस की सुविधा से इसके जरिये एक शख़्स दूसरे छाताधारी को आसानी से ढूंढ़ सकता है. इसमें 3 यूएसबी सॉकेट लगे हैं. इनसे मोबाइल फोन के अलावा कोई अन्य बिजली उपकरण भी चार्ज किए जा सकते हैं. फिलहाल इसको बनाने वाले इस प्रॉडक्ट पर पैसा लगाने वाले को तलाश रहे हैं.
No comments:
Post a Comment