भारत में 30-35 रुपये प्रति लीटर मिलेगा पेट्रोल…
नई दिल्ली: भारत की जनता को पेट्रोल की महंगे दाम से इजात दिलाने का तरीका ढूंढ निकाला गया है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से खबर मिल रही है कि अब पेट्रोल प्लास्टिक की बोलत से बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि अगर वाकई ऐसा हुआ तो भारत में 65-70 रुपये लीटर मिलने वाला पेट्रोल 30-35 रुपये प्रति लीटर मिलेगा और जनता को बहुत हद तक पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से राहत मिलेगी।
प्लास्टिक की बोतल से बनेगा पेट्रोल
मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय शोधकर्ताओ ने कूड़े से निपटने के लिए ये नई तकनीक बनाई है। इससे प्लास्टिक के कूड़े को पेट्रोल और डीजल बनाने में सफलता मिलेगी। इस तकनीक के माध्यम से जो पेट्रोल-डीजल बनेगा वह साधारण पेट्रोल-डीजल से कहीं ज्यादा अच्छी क्वालिटी का होगा।
भारत ने जर्मनी और अमेरिका की बराबरी करते हुए ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया। क्योंकि ये तकनीक अभी सिर्फ जर्मनी और अमेरिका के पास थी अब भारत के पास भी हो गई। प्लास्टिक के कूड़े को पेट्रोल डीजल मे परिवर्तित करने की तकनीक को ग्रीन तकनीक कहा जाता है। इस तकनीक का इजात देहरादून के भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के शोधकर्ताओ ने किया है।
No comments:
Post a Comment