Blog Archive

Sunday, 14 August 2016

1499 रुपये मे लांच हुआ नया स्मार्टफोन,एक साल तक मिलेगा फ्री इनट


1,499 रुपए में लांच हुआ नया स्मार्टफोन, एक साल तक मिलेगा फ्री इंटरनेट

Punjabkesari 12 Aug. 2016 17:42

जालंधर - कम कीमत टेबलेट से मशहूर हुई कंपनी DataWind ने भारत में नया स्मार्टफोन लांच किया है। इस 1,499 रुपए कीमत वाले सस्ते PocketSurfer GZ स्मार्टफोन के साथ कंपनी ब्राउजिंग के लिए एक साल का फ्री इंटरनेट भी देगी।
प्रेस स्टेटमेंट -
लांच के दौरान डाटाविंड के CEO सुनीत सिंह तुली ने कहा है कि हम कम कीमत में बेहतर टेक्नोलॉजी देना चाहते हैं। इस बात पर ध्यान देते हुए ही हमने कम कीमत में यह स्मार्टफोन लांच किया है, साथ ही कहा गया कि इससे निश्चित रूप से विकासशील देशों में कनेक्टिविटी की वृद्धि होगी। स्मार्टफोन के फीचर्स पूछने पर कंपनी ने बताया कि इसमें टच स्क्रीन, रियर कैमरा और लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा, साथ ही कहा गया कि हम हैंड्स-फ्री कम्युनिकेशन को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचना चाहते है।

संदर्भ पढ़ें

No comments:

beat